फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रीराम के जन्मोत्सव पर शहर में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीराम नवमी उत्सव कमेटी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न मंदिर कमेटियों और रामलीला क्लबों की प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पूरे शहर में जय श्रीराम के घोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मुखर्जी चौक से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को श्याम सुंदर महाराज और मीनाक्षी महाराज ने रवाना किया। प्रथम नवरात्र पर शहर के वार्ड 6 स्थित गोपाल आश्रम में प्रज्जवलित की गई अखंड ज्योति की अगुवाई में बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, ओल्ड सुपर बाजार, शहीदी चौक, कॉलेज रोड से ड्रीमलैंड पार्क, न्यू बस स्टैंड, पारलीवंड जराई चौक से होकर वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। यहां भगवान श्रीराम की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया।

शोभायात्रा में भगवान की भव्य झांकियों के दर्शन पाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जहां-जहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहां बड़ी संख्या में राम भक्त पलकें बिछाकर उसका इंतजार करते दिखे। वहीं, विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्टाॅल लगाकर शोभायात्रा में शामिल भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान युवा जहां भजनों पर झूमते दिखे, वहीं महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान के जन्म की खुशी मनाई।
विज्ञापन


इस मौके पर श्याम सुंदर महाराज ने सभी रामभक्तों को भगवान राम के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि भगवान ने इस धरा पर जो समय बिताया, वह उनकी लीला थी। इसे अगर हम अपने जीवन में धारण करें तो हम भी एक बेहतर इंसान बन सकते हैं। भगवान राम एक ऐसे आदर्श पुरुष थे, जिनका जीवन युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें