फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटा कर जम्मू कश्मीर की पहचान छीन ली : नेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू कश्मीर लद्दाख एक गुलदस्ता था, जिसे मसल दिया गया और अनुच्छेद 370 हटा कर जम्मू कश्मीर के लोगों से उनकी पहचान छीन ली गई। यह बात नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू सांबा कठुआ सेंट्रल जोन के अध्यक्ष बाबू रामपाल ने रविवार को दोलियां जट्टां में आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक का आयोजन सेंट्रल जोन के उपाध्यक्ष शाम लाल मेहरा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा अनुच्छेद 370 हटाकर रियासत को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला यहां की पहचान खत्म करने की सोची समझी साजिश थी। इसके खत्म होने से प्रदेश के लोगों को जो नुकसान हुए हैं उन्हें देखते हुए अब लोगों ने भी खुल कर रियासत का दर्जा वापस देने की मांग करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बाहर के लोग नौकरियां कर रहे हैं, जिससे यहां के लोगों को ही रोजगार की गारंटी खत्म हो गई है। हमारी पहचान डोमिसाइल नहीं बल्कि हमारा स्टेट सब्जेक्ट ही था। जिसे हासिल करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस लगातार जद्दोजहद कर रही है और लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। पूर्व विधायक जावेद राणा ने कहा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद प्रदेश के लोग कितना खुश हैं केंद्र सरकार अगर यह जानना चाहती है तो यहां विधानसभा चुनाव करवा कर देख ले। कार्यक्रम के दौरान शाम लाल को पार्टी के नेताओं ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, रविंद्र मेहता, धर्मपाल कुंडल, वाईपी सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें