फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ और पठानकोट के बीच आरटीसी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना काल से बंद कठुआ और पठानकोट के बीच सीधी बस सेवा फिर शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर सड़क परिवहन निगम की ओर से बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, कठुआ से पठानकोट और पठानकोट से कठुआ के बीच सफर करने वाले लोग लंबे समय से इस सीधी बस सर्विस का इस्तेमाल करते रहे, जो बस अड्डे से चलती थी लेकिन कोरोना काल में यह सेवा बंद हो गई थी।
कठुआ शहर को पठानकोट से जोड़ने के लिए बस सेवा पिछले कई दशकों से जारी रही है। दोनों ही जिलों से लोग बसों की समय सारिणी के अनुसार अपने गंतव्य की ओर रवाना होते रहे। प्रतिदिन चलने वाली यह बस सेवा इसलिए भी महत्वपूर्ण थी चूंकि दोनों जिलों से लोग बड़ी संख्या में काम करने के लिए पहुंचते हैं। कठुआ से पठानकोट ओर पठानकोट से आने वाले लोग ट्रेन के बाद दूसरा महत्वपूर्ण जरिया इस बस सेवा को मानते रहे हैं। जम्मू कश्मीर सड़क परिवहन निगम के यात्री सेवा प्रबंधक अनुपम गंडोत्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग को जिला प्रशासन ने सरकार के सामने रखा था। इसके बाद जेकेआरटीसी की ओर से कठुआ पठानकोट के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के रुझान को देखते हुए जिले में अन्य रूट पर भी बसों को चलाने या बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। कठुआ से बस सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर पठानकोट के लिए रवाना होगी और पौने दस बजे पहुंच जाएगी। सवा दस बजे बस पठानकोट से कठुआ के लिए रवाना होगी। इसके बाद कठुआ से पठानकोट के लिए बस सेवा दोपहर 12 बजे और पौने चार बजे भी उपलब्ध रहेगी। इसी तरह से पठानकोट से कठुआ के लिए बस सेवा पौने दो बजे और फिर सवा पांच बजे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें