फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर भेड़ पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी सब डिवीजन के बरमोता इलाके में तेंदुए की दहशत बनी है। लाला क्षेत्र में सोमवार की रात एक तेंदुआ पशुशाला में घुस आया। उसने एक भेड़ को घायल कर दिया। ढोक में अपने पशुओं के साथ रह रहे सूरज सिंह ने तेंदुए को पशुशाला में ही कैद कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने घायल भेड़ समेत भीतर कैद भेड़ों को एक एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद मंगलवार सुबह मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन तक पहुंचाई गई। कठुआ से वन्यजीव विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। मंगलवार शाम तेंदुए को पकड़कर टीम साथ ले आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज सिंह अपने पशुओं के साथ ढोक में रह रहा था। इस बीच देर रात तेंदुए ने पशुशाला के भीतर भेड़ों पर हमला कर दिया। सूरज सिंह ने बताया कि शोर सुनकर वह पशुशाला की ओर दौड़े तो पाया कि एक भेड़ बुरी तरह से जख्मी थी और तेंदुआ भीतर ही छिप गया। इसके बाद उन्होंने भेड़ों को होशियारी से बाहर निकाला और इसके बाद दरवाजे और रोशनदान भी बंद कर दिए। वन्यजीव विभाग के वार्डन जुहैब चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद सुबह सात बजे टीम को कठुआ से रवाना कर दिया गया था। दूर दराज इलाका होने के चलते दोपहर बाद ही टीम मौके पर पहुंच पाई। बताया कि नर तेंदुए को पकड़ने के लिए मुख्यद्वार पर जाल बिछाया गया। इसके बाद काफी प्रयास से उसे बाहर निकलने के लिए विवश किया गया। बाहर की ओर दौड़ा तेंदुआ जाल में फंसा तो उसे बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया गया है। टीम उसे साथ लेकर कठुआ के लिए निकल आई है। उच्च अधिकारियों से मिलने वाले निर्देश के अनुसार ही उसे किस इलाके में छोड़ा जाना है, इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें