फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी-बसोहली मार्ग चार घंटे तक अवरुद्ध रखा

Wed, 17 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनी विधानसभा क्षेत्र के चंडियार और दौले माता को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बनी बसोहली मार्ग पर पत्थर लगाकर अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और क्षेत्र की अनदेखी के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक विधायक उनकी मांगों को पूरा नहीं करते मार्ग पर यातायात बहाल नहीं किया जाएगा। बैकन में लगभग चार घंटे तक मार्ग बंद कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि दसवें चरण के तहत दौले माता को चंडियार से जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी। बाकायदा टेंडरिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। इसके बाद विधायक से कई बार काम शुरू करवाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई हल नहीं मिला।

वहीं जानकारी मिलते ही बनी विधायक, एसडीएम बनी और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि चंडियार के लिए सड़क का निर्माण एक माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद पूरे बनी विधानसभा का विकास है और सड़कें इसके लिए प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रेफ मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमवार देर रात ग्रेफ के सीज किए गए वाहनों को वन विभाग ने रिलीज कर दिया अन्यथा आज पूरा बनी कसबा बंद होता। विकास के लिए चंडियार ही नहीं पूरे बनी को एकजुट होने की आवश्यकता है और विधायक उनके साथ हैं। इसके उपरांत मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा के समर्थन में भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें