सीमावर्ती गांव गुज्जर चक में बीएसएफ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवाएं हासिल करते लोग।
हीरानगर। सीमावती गांव गुज्जर चक में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के कई सीमावर्ती गांव के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
बीएसएफ की 107 बटालियन की ओर से लगाए गए शिविर में करीब ढाई सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। स्थानीय लोगों ने बीएसएफ के अधिकारियों का आभार किया। पूर्व नायब सरपंच कुलदीप राज वर्मा ने कहा कि इस तरह की सुविधा मिलने पर लोगों को काफी फायदा मिलता है। बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा अन्य सीमावर्ती गांवों में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाएगा। संवाद