कठुआ/हीरानगर। कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बलकी टुकड़ियों ने एसओजी के साथ गांव मथुरा चक में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान चंदवां क्षेत्र की भीतरी हिस्से में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना था।
इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने गांव के विभिन्न हिस्सों में गहन जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। बीएसएफ और एसओजी की ओर से इस तरह के नियमित ऑपरेशन से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना और विश्वास बढ़ा है। बीएसएफ और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, घुसपैठ या असामाजिक तत्वों की हरकतों को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।