फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में बांधा गया ढांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। 31 मई से बनी भद्रवाह मार्ग पर ठप यातायात को बुधवार से बहाल कर दिया जाएगा। लगभग एक महीने से अधिक ठप रहे यातायात को बहाल करने के लिए बीआरओ की ओर तीन दिन के भीतर ही ढांचे को बांधकर पुल खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

55 लाख की लागत से तैयार हुए नए पुल का बुधवार को विधिवत उद्घाटन करने के लिए ब्रिगेडिर आई के जग्गी, मुख्य अभियंता कर्नल एच मूर्ती पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बीआरओ 114 के ओसी प्रमोद कुमार ने पुल निर्माण के कार्यों का जायजा लिया।
युद्धस्तर पर काम को पूरा करने के लिए मंगलवार को बीआरओ की ओर से दो बुलडोजर, दो जेसीबी, पे लोडर और 85 श्रमिकों को काम पर लगाया गया है। बीआरओ के उच्च अधिकारियों की निगरानी में इसे मंगलवार रात तक हर हाल में तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन

ओसी प्रमोद कुमार ने बताया कि बैली तकनीक से बना पहला पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 110 फीट का ट्रिपल सिंगल पुल बनी भद्रवाह मार्ग पर तैयार किया गया है। किनारे तैयार करने के लिए जहां बीस दिन का समय लगा है। वहीं, तीन दिन के भीतर ही पुल के ढांचे तैयार कर लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर यातायात को बहाल करने के लिए पिछले 23 दिनों में दिन रात काम किया गया है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा।
..................
पर्यटन का खुलेगा रास्ता, सरथल में लौटेगी पर्यटकों की बहार
इस बार गर्मियों में राहत के लिए सरथल का रूख करने वाले पर्यटक निराश थे। जम्मू सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कठुआ से बनी तक पहुंचने वाले पर्यटकों को पुल टूटने से वापस लौटना पड़ रहा था। ऐसे में सरथल के पर्यटन सीजन पर खासा असर पड़ा है। बुधवार से अस्सो के नजदीक पुल के बहाल हो जाने से पर्यटकों की एक बार फिर सरथल में बहार आने की उम्मीद है। प्राकृतिक खूबसूरती से मालामाल इस इलाके को जोड़ने के साथ ही लोआंग समेत कई अन्य पंचायतों का संपर्क भी जिला और सब डिवीजन मुख्यालय से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें