रामकोट। कस्बे के रजवालता गांव में डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने पंचायत की समस्याओं को डीडीसी और वीडियो नगरोटा गुजरू के समक्ष रखा।
बैठक में लोगों ने खराब पड़ी सड़कें और गलियों के बारे में अवगत कराया। और, वीडियो नगरोटा गुजरु को जल्द मनरेगा के तहत होने वाले निर्माण कार्यों को शुरू कराने की अपील की गई। वहीं लोगों ने बिजली विभाग से गांव में लगातार की जा रही बिजली कटौती के लिए जेईई राजेंद्र कुमार को अवगत कराया। लोगों ने डीडीसी से जल्द से जल्द पंचायत में आने वाली समस्याओं का हल करने की मांग की।