कठुआ। नगर में पिता-पुत्री को नौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रूपेश कुमार और कंचन निवासी चक दराब खां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं में आरोपी बनाए जा चुके हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। इंस्पेक्टर विशाल कुमार के नेतृत्व में एंटी ड्रग यूनिट और कठुआ पुलिस टीम ने चक दराब खां से सटी खड्ड में नाका चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को रोका। तलाशी में उनसे हेरोइन बरामद की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद