फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर की वोटिंग का ‘प्लान बी’ तय

Wed, 12 Nov 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोजन अमूमन संवेदनशील ही माना जाता है लेकिन इस दफा भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में मतदान की प्रक्रिया को और भी संवेदनशील माना जा रहा है। हाल ही में सीमा पर तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने चुनाव आयोजन के लिए ‘प्लान ए’ के साथ ‘प्लान बी’ भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


‘प्लान ए’ में जहां मतदाताओं के लिए पहले से चिह्नित मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया को चलाना प्रस्तावित है। वहीं सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी जैसे हालात बनने की सूरत में ‘प्लान बी’ को क्रियान्वित किया जाएगा।

जीरो लाइन से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 57 गांवों में कुल 36 मतदान केंद्र हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्र दूसरे वैकल्पिक मतदान केंद्रों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अक्तूबर के पहले सप्ताह से अचानक माहौल खराब हो गया था।

पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र के आबादी वाले इलाकों में गोलाबारी कर दी थी। बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को विस्थापित शिविरों में पनाह लेनी पड़ी।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख प्रशासन इस अनुभव को ध्यान में रखकर तैयारियां कर रहा है। इसके लिए ‘प्लान बी’ का खाका तैयार कर लिया गया है।

कुल 36 मतदान केंद्रों के तहत 25 हजार के करीब मतदाता संवेदनशील इलाके के दायरे में आते हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

फिलहाल सीमावर्ती इलाके में शांति का माहौल है। मतदान के दिन यदि किसी तरह से हालात खराब होते हैं तो सुरक्षित स्थानों पर प्रस्तावित मतदान केंद्र सक्रिय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें