बकठुआ। बाबा जसवीर सिंह वीरा जी की याद में गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बरनोटी ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन बृजेश्वर सिंह ने किया। इस मौके पर थाना प्रभारी राजबाग भूपेंद्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक मास्टर गुरनाम सिंह ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने के लिए जम्मू कश्मीर ब्लड डोनर सोसाइटी के मलकीत सिंह का आभार जताया। वहीं, रक्तदान शिविर में सबसे पहले बाबा हरपाल सिंह ने रक्तदान किया। इसके बाद युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना योगदान दिया। शिविर में विशेष रूप से आए बाबा निर्मल सिंह ने सभी रक्तदाताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निर्मलजीत सिंह, अमन चौधरी, हरविंदर सिंह, उपकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, लखबीर सिंह, दलजीत सिंह काला, आदि उपस्थित रहे।