फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ब्लॉक दिवस पर एडीसी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी बिलावर विनय खोसला ने की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और कई विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने कहा कि उनके गांव में बनाए गए सामुदायिक भवन की इमारत खस्ताहाल स्थिति में है। उन्होंने बताया कि इमारत का निर्माण कई वर्ष पूर्व किया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में सामुदायिक भवन में रखा सामान खराब हो रहा है, जिसकी जल्द मरम्मत करवाई जाए। सरपंच ने कहा कि उनकी पंचायत के मोहल्ला फंगाल को जोड़ने वाली सड़क के किनारे लगाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे ठीक कराया जाए। सपोलिया ने कहा कि पंचायत के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जल्द सभी सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि भड्डू पंचायत के वार्ड छह में पिछले आठ दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे वार्ड वासियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। अप्पर धार डूगनू पंचायत से बैठक में पहुंचे हंसराज ने एडीसी को बताया कि उनकी पंचायत में सरकार ने कई वर्ष पूर्व डाकघर की शाखा खोली थी, जिसे बंद करके लोहार धार डूगनू पंचायत में शिफ्ट कर दिया गया है, जो सही नहीं है। उन्होंने मांग की कि डाकघर की शाखा को अप्पर धार डूगनू पंचायत से शिफ्ट न करके उनकी पंचायत में ही रखा जाए। बिलावर ग्रामीण पंचायत से आए शिष्टमंडल ने एडीसी को अवगत करवाया कि पंचायत के मोहल्ला गौरठा में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं को अपने घरों से करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मोबाइल सिग्नल मिलता है। उन्होंने मांग की कि उनके मोहल्ले में बीएसएनएल का टावर लगाया जाए। मुनि पंचायत के सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के लोगों को पशुपालन विभाग की ओर से चलाई गईं सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के 90% से अधिक लोग पशुपालन के सहारे अपना गुजारा करते हैं। एडीसी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निदान करने की निर्देश दिए और लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा, बीडीओ बिलावर शशांक पाधा और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें