फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का किया सामूहिक गान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल के तत्वावधान में रविवार को वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के विधानसभा कार्यालय में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जबकि मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम मात्र एक गीत नही, यह भारत की आत्मा और राष्ट्रभाव का शाश्वत मंत्र है। कहा कि वंदे मातरम् में केवल मातृभूमि की स्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना निहित है। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत हर आंदोलन और बलिदान का प्रेरणास्रोत बना। इस मौके पर प्रतिभागियों ने वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल प्रधान राहुल देव द्वारा की गई। जिला कठुआ अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा और वंदे मातरम् अभियान जिला कठुआ की सह-संयोजक गीता परिहार भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें