फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 23 Jun 2025 05:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहितकारी विचारों को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से डॉ. मुखर्जी की कश्मीर नीति और ''एक देश, एक निशान, एक विधान'' की सोच को रेखांकित करते हुए कहा कि आज भी उनका यह दृष्टिकोण देश की अखंडता और एकता के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि देश में एक ही संविधान और एक ही झंडा होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर जैसे अहम मुद्दे को राष्ट्रहित में उठाया था, उसी तरह आज के कार्यकर्ताओं को आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को सतर्कता और जिम्मेदारी से उठाना चाहिए। इस अवसर पर बनी मंडल अध्यक्ष, डुग्गन मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य रीता ठाकुर, काजल राजपूत, सुशील कुमार, ठाकुरदास और भूषण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें