फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mon, 29 Sep 2014 01:47 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश चुनावी अभियान प्रभारी डॉ. निर्मल सिंह की देखरेख में पार्टी नेताओं ने बाढ़ से कहर बरपाने वाले उज्ज दरिया से सटे इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ हीरानगर के विधायक दुर्गादास, शमशेर सिंह मन्हास, विजय शर्मा आदि मौजूद थे। पार्टी नेताओं के दल ने जम्मू-पठानकोट हाईवे के ऊपरी और निचले इलाकों में जाकर दरियाई किनारों पर लगातार हो रहे भूमि कटाव और आबादी वाले इलाकों पर मंडरा रहे खतरे की टोह ली।

डॉ. निर्मल सिंह सहित अन्य नेताओं ने कहा कि बाढ़ प्रबंधन को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से न सिर्फ लगातार लोगाें का नुकसान हो रहा है, बल्कि भविष्य के लिए खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग को दूरगामी चुनौतियों से निपटने में सक्षम इंतजाम करने होंगे। इस अवसर पर एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, राजीव जसरोटिया रशपाल वर्मा, इंदरजीत संब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें