बिलावर में सजा बिल्केश्वर महादेव मंदिर
बिलावर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उप मंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालय सज गए हैं। इनमें से बिल्केश्वर महादेव मंदिर पांच हजार वर्ष पुराना है जहां रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं।
क्षेत्र के ज्यादातर शिवालयों में रंग-बिरंगी रोशनियों की व्यवस्था कर दी गई है। इलेक्ट्रिक लाइटों और फूल मालाओं से मंदिरों को सजाया गया है। मंदिर कमेटियों की ओर से जहां महाशिवरात्रि के दिन भंडारे आयोजित किए जाएंगे वहीं बिल्केश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शिवभक्तों की ओर से प्रसाद विवादित किया जाएगा। ज्यादातर शिव मंदिरों में हर साल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इलाके के भड्डू, फिंतर, देवल, परनाला, कोहग, मंडली, किशनपुर आदि गांवों में स्थित शिवालयों में पूजा-अर्चना की तैयारी जोरों से चल रही हैं। संवाद