फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिवालयों में चलाया सफाई अभियान, सजावट में जुटे रहे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में उपमंडल के कई गांवों के शिवालयों में सजावट और सफाई को लेकर अभियान चलाया गया। स्थानीय युवाओं ने मंदिर के भीतर और आसपास साफ-सफाई का काम निपटाया। शिवालयों को रंग-बिरंगे फूलों और चुनरियों से सजाया गया।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र के गांव सहसवां और धलोटी स्थित प्राचीन आप शंभू मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने मंदिर प्रांगण को सुंदर बनाने के लिए मिलकर श्रमदान किया।मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा की व्यवस्था की गई है। जल, प्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, महाशिवरात्रि पर यहां लगने वाले मेले के लिए दुकानें सज चुकी हैं। इसी तरह मेले में आने वाले बच्चों के लिए झूले भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें