किशनपुर गांव में डेढ़ महीने से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। संव
- फोटो : स्रोत कार्डियोलोजी
बिलावर। किशनपुर गांव में पिछले डेढ़ महीने से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
स्थानीय लोगों ने वीरवार को बैठक के दौरान यह जानकारी दी। पूर्व पंच सुरम सिंह, गुलशन कुमार, नीलम कुमार, अशोक सिंह, नीरज गुप्ता, सुशांत, सुमित, बबल, सुदर्शन, मक्खन सिंह और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भीनी नाले में आई बाढ़ से डगवेल में लगाई पाइपलाइन पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त होकर बह गई थी। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग को अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोग दूरदराज के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं।