फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बग्गन ब्लॉक में 25000 की आबादी आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित

Wed, 08 Oct 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रेमचंद
विज्ञापन
आजादी के 77 साल बाद भी नहीं खुला प्राथमिक उपचार केंद्र
विज्ञापन


बिलावर। आजादी के 77 साल बीतने के बाद भी बिलावर उपमंडल का बग्गन ब्लॉक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। ब्लॉक की सात पंचायतों में सरकार की ओर से आज तक कोई भी प्राथमिक उपचार केंद्र नहीं खोला गया है। इस कारण ब्लाॅक की लगभग 25,000 की आबादी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रहने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सात साल पहले इलाके के लोगों ने ब्लाॅक मुख्यालय पर प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने की मांग की थी लेकिन सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोगों ने समस्या को लेकर आवाज उठाई लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। ब्लॉक की बग्गन अप्पर ए, बग्गन अप्पर, बग्गन लोअर, मडून, दियोता, अप्पर धार डुगनू और लोअर धार डुगनू पंचायतें दूरदराज क्षेत्र हैं। इलाके के आर्थिक तंगी से जूझने वाले लोगों को सही समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। लोगों ने बग्गन ब्लॉक में जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन



प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने का मुद्दा कई बार उठाया लेकिन पिछले सात सालों के प्रयास क्या आज तक कोई नतीजा नहीं निकला।
- प्रेमचंद, स्थानीय निवासी

-

बग्गन ब्लॉक का ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ी है और लगभग 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बाले ब्लॉक में कोई भी प्राथमिक उपचार केंद्र आज तक नहीं खोला गया है।
- समाजसेवी सुरेश सिंह



सरकार ने बग्गन अप्पर पंचायत में 50 वर्ष पहले आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोली थी जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
- बब्बू शर्मा, स्थानीय

-

प्राथमिक उपचार केंद्र के अभाव की वजह से सबसे अधिक परेशानियां गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती है। ज्यादातर क्षेत्र में आज तक सड़क सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। नतीजतन गर्भवती महिलाओं को पहले पालकी में बिठाकर सड़क संपर्क पहुंचना पड़ता है। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस या फिर निजी वाहन का सहारा लेकर बिलावर उप जिला अस्पताल या फिर कठुआ अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

- सोनू शर्मा, स्थानीय

कोट

ब्लॉक में प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने के लिए कटली में सरकारी जगह को चयनित किया गया है। प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

- डाॅ. हरविंदर सिंह, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बिलावर

प्रेमचंद

प्रेमचंद

प्रेमचंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें