धान की फसल को नुकसान का जायजा लेते नेंका नेता धर्मपाल कुंडल। - संवाद।
हीरानगर। तेज आंधी और बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का जल्द किसानों को मुआवजा देने की मांग नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की ओर से की गई है। नेकां के विधानसभा प्रभारी धर्मपाल कुंडल ने सीमावर्ती इलाकों में दौरा कर बारिश और आंधी से धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। मनियारी, रठुआ, गुज्जर चक आदि गांव में नुकसान का जायजा लेने के बाद धर्मपाल कुंडल ने कहा पहले भारी बारिशों के कारण फसल को नुकसान हुआ और अब पिछले दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश ने किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान पूरी तरह से टूट चुके हैं और सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। संवाद