फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सतीश कुमार ने स्वर्ण जीतकर चमकाया इलाके का नाम

Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सतीश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर इलाके का नाम किया रोशन।
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन इलाके के जूडो खिलाड़ी सतीश कुमार ने नेशनल जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बिलावर इलाके का नाम रोशन किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 20 से लेकर 22 दिसंबर तक आयोजित की गई। नेशनल जूडो चैंपियनशिप में सतीश कुमार ने 81 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भारत देश के 21 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सतीश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उनके गांव बग्गन में खुशी की लहर है। स्थानीय कई लोग उनके घर पहुंच गए और उनके परिजनों को खिलाड़ी की इस उपलब्धि की बधाइयां दी। सतीश कुमार मौजूदा समय में मौलाना आजाद मेमोरियल कॉलेज जम्मू में बीए स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। खिलाड़ी ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें