रामकोट। चंडी माता मंदिर रामकोट में मंगलवार दोपहर चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के पुजारी मदन लाल ने बताया कि एक शख्स सिर को ढके हुए आया और चंडी माता मंदिर से माता के सोने के टिक्के को चोरी कर फरार हो गया। कुछ मिनट के बाद वह मंदिर में गए तो वहां से माता का टिक्का गायब था। उन्होंने पुलिस से चोरी की गुत्थी सुलझाने की मांग की है। उन्होंने सभी सुनार समुदाय के लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोने का टीका लेकर उनके पास पहुंचता है तो वह इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दें। संवाद