प्रदेश सरकार ने बिलावर में दो नई तहसीलें, तीन नियाबतें, पांच प्राइमरी हेल्थ सेंटर, उन्नीस सब सेंटर और एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी मंजूर कर दिवाली से पहले बहुत बड़ा तोहफा दिया है।
दो नई तहसीलों गुडाकल्याल और मल्हार के मंजूर हो जाने से अब बिलावर में तहसीलों की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है जिनमें बिलावर, रामकोट, मछेड़ी, गुडाकल्याल, मल्हार शामिल है। इसके अलावा सुकराल, फिंतर टेहड़ और जुथाना को नियाबत का दर्जा दिया गया है।
इस पहाड़ी इलाके के लोगों को यही नहीं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पांच नये प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोलने को मंजूरी दी गई है।
इनमें बग्गन साथर, पल्ललन, नगरोटा गुजरू, धन्नू परोल और क छीड़ शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पिछडे़ और दूर दराज के गांवों में उन्नीस हेल्थ सब सेंटर भी खोले जाएंगे।
डेरली पंचायत में एक आयुर्वेदिक चिकित्सा कें द्र खोला जाएगा। इसके संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक और सहकारिता मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नये प्रशासनिक इकाइयों का गठन कर वह एतिहासिक कार्य किया है जो पिछले 50 सालों में नही हो पाया था।
उन्होंने बताया कि नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन से अब लोगों के सभी काम उनके गांव में हुआ क रेंगे। जिससे न केवल इलाके के विकास में गति आएगी बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन नई प्रशासनिक इकाइयों को जल्द ही खोल दिया जाएगा ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके।