संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के पटेल नगर में झपटमारी का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने वहां से गुजर रही महिला के कान से सोने की बाली झपट ली। मंगलवार देर शाम हुई लूट की घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर वहां काफी लोग जमा हो गए। लेकिन अंधेरा होने के कारण झपटमार का कुछ पता नहीं चल पाया।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अंधेरा होने के कारण झपटमार की पहचान नहीं हो पाई है।
पीड़िता की पहचान कमलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 20 कठुआ के रूप में हुई है। इस घटना में महिला का कान भी घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद