फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर-बिलावर सड़क पर बुधवार की दोपहर को एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसा दोपहर लगभग दो बजे पेश आया जब बाइक पर सवार होकर 35 वर्ष आरिफ मोहम्मद निवासी ढेर अपने घर की तरफ जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें