फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शानदार दांव-पेंच से भूपेंद्र ने अपने नाम किया टांडा दंगल का खिताब

Wed, 18 Jun 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दंगल मुकाबले की शुरुआत करवाते विधायक राजीव जसरो​टिया।
विज्ञापन
कठुआ। टांडा गांव में आयोजित वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता (टांडा दंगल) पर भूपेंद्र पहलवान ने कब्जा जमाया। दंगल में रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन सत्र में आयोजन समिति और मुख्य अतिथि रहे विधायक राजीव जसरोटिया ने विजेता खिलाड़ी को दो लाख की राशि भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि आज के दौर में यह युवाओं के करियर निर्माण का भी सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि वह खेलों को बढ़ावा दे।
दंगल में कुल 56 मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से आए पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण फाइनल मुकाबला था, जिसमें पंजाब के रवि और भूपेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। भूपेंद्र ने कुशल दांव और रणनीति के दम पर यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राज कुमार, पूर्व नायब सरपंच देव राज, पूर्व सरपंच काका गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रोनी शर्मा, युवा नेता बसाख सिंह, हरी श्याम, मणिक गुप्ता, नंदन खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें