फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मलेरकोटला के तालिब पहलवान ने जीता तोतली दंगल

Wed, 18 Jun 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
तोतली दंगल का शुभारंभ करवाते मुख्य अतिथि नगरोटा के जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी।
विज्ञापन
रामकोट। नगरोटा गुजरु के तोतली में मंगलवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। कुल 35,000 रुपये के लिए करवाया गया बड़ी माली के मुकाबले में मलेर कोटला के तालिब पहलबान और दिल्ली के सागर पहलवान को हराया। विजेता रहे पहलवान को 20,000 रुपये और उपविजेता पहलवान को 15,000 की इनामी राशि दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी और दंगल कमेटी के सदस्यों ने इसका शुभारंभ किया। इस दंगल में स्थानीय पहलवानों समेत दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि से नामी पहलवान शामिल हुए। दंगल में 10,000 से अधिक दर्शकों ने भाग लिया। धार सड़क किनारे दंगल में 50 कुश्तियां हुईं। दंगल परिसर में लगा मेला दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना, जहां बड़ी संख्या में पकवानों की दुकानों के साथ कपड़ों, खिलौने, बर्तनों की दुकानें लगीं। इनमें लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें