संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हर घर तिरंगा और वंदे मातरम अभियान के तहत मंगलवार को ऐतिहासिक जांडी किला, हीरानगर में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपमंडल प्रशासन हीरानगर के मार्गदर्शन में वन विभाग और रेंज अधिकारी के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में एसडीएम हीरानगर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान में तहसीलदार हीरानगर, बीडीओ हीरानगर, सीडीपीओ हीरानगर, कार्यकारी अधिकारी हीरानगर और बीएमओ हीरानगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पौधरोपण के माध्यम से हर घर तिरंगा, हरित भारत और वंदे मातरम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।