चन्नग्रां में आयोजित जागरण में उपस्थित श्रद्धालु। जागरूक पाठक
शहर से सटे गांव चन्नग्रां में रविवार रात महामाई के वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रात भर महामाई का गुणगान किया। इस दौरान सजाया गया महामाई का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। भजन गायक वास्तव कुमार के भोले की बारात चली गज बज के...सुनकर श्रोता थिरकने लगे।
मां की आरती और पूजन के बाद गायक कलाकार वास्तव कुमार ने भजनों की शुरुआत की तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने एक के बाद एक भजन मां के चरणों में भेंट किया, जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। वास्तव कुमार ने तेरे दर्शन की चाह लेकर आए भगत पियारे और मेरा तेरे बिना लगदा न जी के साथ जब मेरे घर आ माता... सुनाया तो श्रद्धालु अपनी जगह थिरकने लगे। भक्तों की विशेष फरमाइश पर जब उन्होंने भोले की बारात चली गज बज के... सुनाया तो भक्तजन झूम उठे।
रात भर चले इस आयोजन के दौरान जागरण में आए अन्य कलाकारों ने विभिन्न देवी देवताओं की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर जागरण को और रोचक बनाया। भोर में होने वाली आरती के साथ जागरण का समापन हुआ।