फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी आज

विज्ञापन
आज होगा रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहनसंवाद
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी वीरवार को जिले भर में मनाई जाएगी। इसके साथ ही रामलीला कमेटियां राम-रावण युद्ध का आयोजन करेंगी, जिसमें बुराई के प्रतीक रावण का राम के हाथों अंत होगा। आयोजन से संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले ही वहां लगने वाले मेले को लेकर दुकानों और झूलों को लगा दिया गया है। इस दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए रामलीला कमेटी द्वारा आयोजन को भव्य बनाया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
श्री रामनाटक सभा कठुआ के उपाध्यक्ष रोहिण अंदोत्रा ने बताया की रावण दहन में पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बताया कि वीरवार शाम छह बजकर तीस मिनट पर रावण दहन किया जाएगा।
विज्ञापन





बिलावर में 20 फुट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतलों का होगा दहन

बिलावर। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व वीरवार को बिलावर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शंकर रामलीला क्लब की ओर से बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास मैदान में शाम छह बजे 20 फुट ऊंचे रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। बुधवार को कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शंकर रामलीला क्लब के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि दशहरा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास मैदान में शाम छह बजे पुतलों का दहन होगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन के दौरान प्रभु श्री राम रावण का वध करेंगे, जिसके बाद भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही रामलीला का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें