फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भंडार टीम ने जीता जय नाग देवता क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 07 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जय नाग देवता क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ विजेता भंडार टीम। संवादसंवाद
विज्ञापन
सित्ती गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

बनी। सित्ती गांव में जय नाग देवता क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भंडार टीम और ब्रदर इलेवन सित्ती टीम के बीच खेला गया जिसे भंडार टीम ने जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भंडार टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में ब्रदर इलेवन सित्ती की टीम 80 रन पर ही आउट हो गई। इस दौरान विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह और पूर्व सरपंच बिंद्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। भंडार टीम की तरफ से अरविंद ने 21 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली, जबकि सतीश ने 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में केशव ने दो विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सतीश को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। उन्होंने 180 रन बनाने के साथ-साथ सात अहम विकेट भी चटकाए। फाइनल मुकाबले में निर्णायक पारी खेलने के लिए अरविंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। इस वर्ष कुल 17 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया जिनमें हिमाचल प्रदेश की टीम भी शामिल थी। क्लब की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को एक बेहतर मंच दिया जाए ताकि वे नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अपना रुझान बढ़ा सकें।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि अभी तक उचित खेल मैदान की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाते। उन्होंने विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह से क्षेत्र में एक उपयुक्त खेल मैदान के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें