फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

Tue, 12 Nov 2024 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भंडारे और जागरण के आयोजन को लेकर जानकारी देते आयोजक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। गोविंदसर स्थित नृसिंह मंदिर में जारी श्रीमद् भागवत कथा का 7वें दिन हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति डाली और प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सुबह पूजा-अर्चना के साथ हवन यज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान तमाम यजमानों ने आहुतियां डाली। इसके बाद कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। पवित्र कलशों के विर्सजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम सत्र में कथाव्यास आचार्य प्रद्युमन शास्त्री ने बताया कि सात दिनों की कथा का श्रवण करने के बाद राजा परीक्षित को सशरीर स्वर्ग में स्थान मिला। लिहाजा यह मनुष्य को पाप मुक्त कर भगवान के परमधाम का अधिकारी बनाने वाली है। उन्होंने सभी भक्तों को भगवान के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त करने के कथा का श्रवण अवश्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें