संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 13 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त कराया है। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के मवेशियों को तस्करी कर ले जाने वाला ट्रक लखनपुर में पुलिस को चकमा देकर निकलने की फिराक में था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से मग्गर खड्ड के पास विशेष नाका लगाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक (जेके14सी-8377) के चालक को जब नाका पार्टी ने रुकने के इशारा किया तो तस्कर पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने ट्रक की जब जांच की तो उसमें 13 मवेशी पाए गए, जो पंजाब से जम्मू ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त कराते हुए तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया।