फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा प्रेहता के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मरीं मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। नगरोटा प्रेहता के वार्ड-6 में एक तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मछलियां मरने का मामला सामने आया है। सरपंच माया देवी और नायब सरपंच अजीत सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह जब लोग तालाब के पास से गुजरे तो पानी में मछलियां मरीं हुईं देखकर पंचायत को सूचना दी। इस संदर्भ में डीसी कठुआ, एडीसी बसोहली, तहसीलदार और एसडीपीओ को पत्र लिखकर शिकायत दी है। प्रशासनिक टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

तीन साल पहले इस तालाब को बनाया गया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने तालाब में मत्स्य विभाग के साथ मछली का बीज डाला था। मछलियां मरने पर आशंका जताई जा रही है कि तालाब के पानी में किसी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ डाला है, लेकिन अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। तालाब के इर्दगिर्द शराब की खाली बोतलें और अन्य नशीले पदार्थों के खाली पैकेट पड़े हैं।
तालाब में करीब पांच क्विंटल मछली है। यह तालाब सड़क के किनारे लगता है, यहां से लोगों के मवेशी भी गुजरते हैं। ऐसे में जहरीले पानी से उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

-----
इस संदर्भ में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। एडीसी बसोहली को भी अवगत करवाया गया है। मत्स्य विभाग की टीम को भी मामले की जांच के लिए भेजा जाएगा। लोगों को तालाब के नजदीक न जाने के लिए भी कहा गया है। इलाके के नंबरदार व चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

अमन आनंद, तहसीलदार बसोहली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें