फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क के सर्वे पर दो पक्षों में विवाद

Sun, 20 Jul 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चालोग से दुल्लंगल होते हुए धमान तक प्रस्तावित सड़क परियोजना को लेकर संबं​धित अ​धिकारी को मांगों
विज्ञापन
सहायक अभियंता से मिले प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

बनी। चालोग से दुलंगल होते हुए धमान तक प्रस्तावित सड़क परियोजना को लेकर बाड़ी क्षेत्र में दो पक्षों की राय सामने आई है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से पीएमजीएसवाई विभाग के सहायक अभियंता और नायब तहसीलदार डुग्गन से मुलाकात की।
एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा मंडल डुग्गन के महासचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पहले से ही बनी से ढग्गर तक की मुख्य सड़क से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित सड़क सर्वे में कई खामियां हैं और यह पूरी तरह से जनहित में नहीं है। इसलिए इस सर्वे को रद्द कर नए सिरे से करवाया जाए। वहीं, दूसरे पक्ष का प्रतिनिधिमंडल भी अधिकारियों से मिला और प्रस्तावित 11 किलोमीटर सड़क परियोजना को जनहित में बताया। उन्होंने कहा कि इस सड़क से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली अधिकतर आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और लोग चाहते हैं कि इसे मौजूदा सर्वे के आधार पर ही जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत प्रस्तावित है सड़क : विभाग। अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत प्रस्तावित है। अधिकांश आबादी इसका समर्थन कर रही है। केवल एक किलोमीटर क्षेत्र में कुछ आपत्तियां हैं, जिन्हें गंभीरता से लेकर विभाग विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें