फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीएलओ के लिए प्रशिक्षण सत्र शुरू

Fri, 18 Jul 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में बीएलओ के प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बनी/बिलावर। बनी और बिलावर में वीरवार को एक दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें बूथ स्तरीय अधिकारियों और विशेष सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें ईआरओ एसडीएम बनी संदीप कुमार, एईआरओ तहसीलदार बनी उपस्थित रहे। एसडीएम संदीप कुमार ने प्रशिक्षण कहा कि हर पात्र मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना और उनका नाम मतदाता सूची में सही दर्ज रहना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है। सभी बीएलओ को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ दस्तावेज सत्यापन करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यह विशेष पुनरीक्षण अभियान जल्द शुरू किया जाएगा और सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे बीएलओ द्वारा किए जाने वाले सत्यापन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सत्यापन के लिए दस्तावेज़ों में से कोई एक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि कोई नागरिक इन दस्तावेजों में से कोई भी प्रस्तुत नहीं कर पाया तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। मुख्य ट्रेनर इम्तियाज शेख ने बीएलओ को दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट और संभावित नाम विलोपन की परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें