फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-भंडार सड़क अब भी बंद, भारी मशीनरी पहुंची

Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी-भंडार सड़क पर प​स्सियों को हटाने के लिए पहुंची जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी गिरने का सिलसिला जारी, बहाली में दिक्कतें
विज्ञापन

बनी। बनी को भंडार से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले एक सप्ताह से भूस्खलन के कारण बंद है जिससे 15 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी गिरने का सिलसिला जारी है जिससे बहाली कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं।
भूस्खलन के चलते लगभग 200 फीट की ऊंचाई से लगातार मलबा गिर रहा है जिससे रास्ता खोलने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल, रोजगार और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आती है और क्षेत्र के लिए जीवन रेखा मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की पहली नजर इस सड़क पर बनी हुई है और यह एक प्रमुख और मात्र एक रास्ता इस इलाके को जोड़ता है जो सात पंचायत के लिए जाता है। ऐसे में 20 हजार से अधिक की आबादी पिछले कुछ दिनों से परेशान है लेकिन विभाग को जारी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह से सड़क को बहाल किया जाए।
कोट
मशीनरी भूस्खलन वाले स्थल पर पहुंच गई है। यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दो दिनों में सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
- मोहम्मद सलीम, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें