जम्मू। रेजीडेंसी रोड स्थित वाल्मीकि समाज के प्राचीन धार्मिक स्थल से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश के बाद मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग तेज हो गई है। वाल्मीकि सदर सभा, जम्मू के अध्यक्ष विजय आनंद ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों से समाज को निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि मंदिर की संपत्ति पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली थीं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। विजय आनंद ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे और लंबे समय से लंबित विवाद का समाधान हो सके। - संवाद
-