फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए बजरंगी

विज्ञापन
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने से पूर्व भारतमाता का जयघोष करते युवा बजरंगी व विहिप प्रदेश उ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सुंदरबनी के स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती आश्रम में जारी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए कठुआ जिला से बजरंगियों का जत्था रवाना किया गया। सोमवार को शहर के कॉलेज रोड से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पठानिया ने जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बजरंग दल युवा सदस्यों को शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन के साथ भाग लेने की नसीहत दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पठानिया ने बताया कि 19 जून तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से आने वाले युवा बजरंगियों को शारीरिक व मानसिक व्यायाम के साथ राष्ट्र भक्ति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजरंग दल शौर्य प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में कठिन दिनचर्या में बड़ी मेहनत व लगन से योगासन, व्यायाम, दंड, तलवार आदि का कड़ा अभ्यास होगा। प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर वहां बताई गई बातों को अपने जीवन में उतारेंगे। ताकि जब भी देश और समाज को उनकी जरूरत पड़े तो वह राष्ट्रवादी संगठनों से कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीआर भगत, संजय बजरंगी राजन बजरंगी के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें