फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला

Mon, 16 Jun 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रोहट दंगल में बड़ी माली का मुकाबले में भाग लेते पहलवान। 
विज्ञापन
रामकोट। बजरंगी अखाड़ा रोहट की ओर से रविवार शाम करीब छह बजे ऐतिहासिक वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 1,51,000 रुपये के लिए हुआ बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण दंगल की शुरुआत देरी से करवाई गई। इसमें ईरान और जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी आदि प्रदेशों से पहलवान पहुंचे।
शाम 7:30 बजे बड़ी माली का मुकाबला बाबा फरीद पहलवान और ईरान के जलाल पहलवान के बीच हुआ, जिसमें बेहतरीन मल्ल युद्ध का प्रदर्शन कर दर्शकों में खूब रोमांच भरा। 1,51,000 रुपये के लिए हुए बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के सदस्य नारायण दत्त ने बताया कि इस दंगल में 45 कुश्तियां करवाईं गई, जिनमें एक से एक बेहतर मुकाबले हुए। पहलवानों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर वहां पहुंचे करीब 10,000 दर्शकों की वाहवाही लूटी।


मकवाल के उदराल में दंगल का आयोजन आज
रामकोट। मकवाल के उदराल में सोमवार शाम चार बजे से सात बजे तक ऐतिहासिक वार्षिक दंगल आयोजित किया जाएगा। दंगल कमेटी के सदस्यों ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। दंगल कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रहीं हैं। हर वर्ष की तरह इसमें जम्मू का कश्मीर के स्थानीय पहलवानों सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि पहलवानों को दंगल में आने का आमंत्रण दे दिया गया है।
दंगल कमेटी के सदस्य शान शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दंगल में बड़ी माली का मुकाबला 51,000 रुपये इनामी राशि का होगा। सदस्य केके शर्मा ने सभी दर्शकों से दंगल में आने की अपील की है। दंगल को शांतिपूर्वक तरीके से करवाने और दंगल में दर्शकों के बैठने आदि की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन से भी दंगल के आयोजन की अनुमति ली जाएगी। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, पुख्ता बिजली व्यवस्था करने के लिए बिजली निगम और पानी आपूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें