फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जसरोटा में बाढ़ सुरक्षा के लिए 12.04 करोड़ के नए प्रोजेक्ट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्ज दरिया से लेकर सहार खड्ड, मगार खड्ड और स्थानीय नालों तक होगा बाढ़ सुरक्षा कार्य, विधायक जसरोटिया ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जसरोटा विधानसभा में बरसात के दौरान बाढ़ और जलभराव से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से करीब 12 करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट मंजूर किए गए है। इन प्रोजेक्ट में 10 महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा के कार्य शामिल है, जिसमें उज्ज दरिया, तरनाह दरिया, सहार खड्ड, मग्गर खड्ड सहित विभिन्न स्थानीय नालों का संवेदनशील स्थलों पर क्रेट वर्क के साथ-साथ बाढ़ सुरक्षा के कार्य करवाएं जाएंगे।

विधायक राजीव जसरोटिया ने इन परियोजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये कार्य क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उनके अनुसार, परियोजनाओं का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाना और बाढ़ के संभावित खतरे से प्रभावित होने वाले इलाकों को अधिक सुरक्षित बनाना है। मंजूर किए गए कार्यों में सबसे बड़ी परियोजना उज्ज दरिया के फोरलेन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की है। जिस पर करीब 5 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सहार खड्ड, मगार खड्ड और उनकी सहायक धाराओं के महत्वपूर्ण स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 3 करोड़ 78 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही उज्ज दरिया के किनारे जाखोल गांव में फ्लड प्रोटेक्शन वर्क के लिए 70.92 लाख रुपये, जबकि घट्टी गांव में सुरक्षा कार्य के लिए 40.54 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसी तरह तरनाह नाले में मंग्लूर के नजदीक गौशाला तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 40.65 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। मंजूर किए गए कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील हिस्सों में बाढ़ से बचाव संबंधी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इनसेट

स्थानीय नालों की भी होगी सुरक्षा

परियोजनाओं के तहत केवल बड़े दरियाओं और खड्डों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय नालों को भी बाढ़ सुरक्षा योजना में शामिल किया गया है। डिंगा अंब के तहत हीरानगर सब-डिवीजन के स्थानीय नाले में फ्लड प्रोटेक्शन वर्क के लिए 32.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा उज्ज गांव विभिन्न स्थानीय नालों के लिए 20 लाख रुपये, हीरानगर सब-डिवीजन के विभिन्न स्थानीय नालों के लिए 16 लाख रुपये और कठुआ सब-डिवीजन के विभिन्न स्थानीय नालों के लिए 6.80 लाख रुपये रखे गए हैं। जबकि माही चक गांव में उज्ज दरिया पर फ्लड प्रोटेक्शन वर्क के लिए भी 19.57 लाख रुपये की परियोजना मंजूर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें