फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बू पहलवान ने बड़ी माली अपने नाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। धार महानपुर में आयोजित मेले में दूसरे दिन पहले पड़ाव में कई कलाकारों ने गायन प्रस्तुत किया। वहीं दूसरे पड़ाव में कुश्ती का आयोजन किया गया। बड़ी माली की कुश्ती में बब्बू पहलवान विजयी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जम्मू से आई गायिका वर्षा जमवाल, बसोहली से लेख राज वर्मा, मुकेश, बुल्ले शाह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों को डोगरी गाने बेहद पसंद आए।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे पड़ाव में दोपहर 4 बजे दंगल की शुरुआत हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों व राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में पहुंचकर कुश्तियां लड़ी। दंगल की बड़ी माली का मुकाबला गुरदासपुर के बब्बू पहलवान और डोडा के तारिक पहलवान के मध्य हुआ। इसमें गुरदासपुर के बब्बू पहलवान ने तारिक पहलवान को पटखनी देकर बड़ी माली पर कब्जा किया। विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दंगल स्थल पर मिठाइयों, फल, खिलौनों आदि की दुकानें लगी रही। लोगों ने दुकानों से मनपसंद चीजें खूब खरीदी। इस कार्यक्रम में धार महानपुर ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा करियाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। पंचायत प्रतिनिधि और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें