फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रैली निकाल कर यातायात नियमों का पालन करने को किया जागरूक

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज कठुआ की छात्राओं ने शहर में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
- सप्ताह भर चलने वाला एनएसएस शीतकालीन शिविर राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों का शीतकालीन शिविर शुरू हो गया। सप्ताह भर चलने वाले शिविर के पहले दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थीं, इन पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता संदेश लिखे गए थे। रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवकों ने दोपहिया वाहन चालकों से बातचीत कर उन्हें जागरूक किया। कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ. दिनेश जसरोटिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन

पूर्व एनएसएस पीओ डॉ. राम सिंह ने कहा कि एनएसएस एक आंदोलन है जो युवाओं को समाज में बदलाव लाने के लिए सशक्त बनाता है। इस तरह के कार्यक्रम से स्वयंसेवक न केवल नेतृत्व गुण, बल्कि टीम वर्क के साथ-साथ समाज की निस्वार्थ सेवा करने का सही अर्थ सीखते हैं। एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रीतिमा सांगरा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रो. मीर ने एनएसएस इकाइयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी, बल्कि निस्वार्थ सेवा और टीम वर्क की भावना पैदा होती है। कहा कि शीतकालीन शिविर में स्वयंसेवकों को स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें