एडीसी कार्यालय में पहुंचा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल ।
बिलावर। पूर्व मंत्री डॉ. मोहनलाल शर्मा ने एडीसी बिलावर से मिलकर इलाके में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है। कहा कि भटौडी के 25 वर्षीय मक्खनदीन ने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली थी। एक महीना बीत जाने के बाद भी जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। लगभग 15 दिन पूर्व कोहग गांव के दो लोगों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में भी कुछ नहीं हुआ और आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर भी अंकुश नहीं लग पाया है। लोग सहमे हुए हैं। संवाद