संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। एकल विद्यालय की ओर से फ्लोरीकल्चर पार्क बनी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान महिलाओं के जीवन में योग को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर दर्जनों महिलाएं अखिल विद्यालय की ओर से उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में काजल राजपूत, आशा देवी सहित अन्य सक्रिय महिलाओं की भी विशेष उपस्थिति रही। रीता ठाकुर ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं।