कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेश में शराब की दुकानें बंद होने पर पंजाब से अवैध ढंग से शराब लाने का काम तेजी से बढ़ा है। हर रोज पुलिस शराब का अवैध धंधा करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। शनिवार को भी हाईवे पर नाके के दौरान चड़वाल पुलिस ने एक वैगनआर गाड़ी से 22 बोतलें शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच की एक टीम ने तरनाह नाला पुल के नजदीक वैगनआर नंबर जेके 17 - 3878 को रोका और तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में से 22 बोतलें शराब की बरामद हुई जो पंजाब से अवैध ढंग से लाई जा रही थीं। टीम ने शराब की बोतलों सहित गाड़ी में सवार दो लोगों को चड़वाल चौकी प्रभारी के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी बमियाल पंजाब, सरवन कुमार निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने एफ आई आर नंबर 84/21 धारा 48ए, 50 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद