फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए जिला पुलिस ने हाईवे पर एक ट्रक से 6 किलोग्राम भुक्की बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में ट्रक के चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कठुआ थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने एंटी ड्रग यूनिट के साथ हाईवे पर सक्ते चक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जम्मू की ओर से आ रहे ट्रक नंबर डीएल1जीसी- 3650 को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान उसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही 6 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई।
पुलिस ने वीरेंद्र सिंह निवासी सीकरी होशियारपुर और उसके सहयोगी दर्शन सिंह निवासी मुकेरियां होशियारपुर को भुक्की की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें