कठुआ। भारतीय सेना ने गणतंत्र दिवस पर जिले की तहसील बनी के लोवांग में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सेना ने देश की आजादी तथा गणतंत्र दिवस के महत्व को दर्शाया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक यह आयोजन न केवल एक पेंटिंग प्रतियोगिता थी, बल्कि यह देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने का भी एक तरीका था। चित्रकला प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समुदाय में राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना भी मजबूत होती है।