फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर पुलिस ने ट्रक से मुक्त कराए 12 मवेशी, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए थाना राजबाग की पुलिस ने हाईवे पर नाके के दौरान एक ट्रक से 12 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ने दो तस्करों को भी मौके से ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर थाना प्रभारी अजय चिब ने अपनी टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक (पीबी02ईडी 2406) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में से 12 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर ही ट्रक चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान गुरचंत सिंह निवासी बटाला पंजाब और प्रदीप निवासी जंडियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें